संस्थागत (Regular)/भूतपूर्व (Ex-Student) परीक्षार्थियों हेतु आवश्यक निर्देश-
- संस्थागत (Regular)/भूतपूर्व (Ex-Student) परीक्षा-2013 हेतु आनलाइन आवेदन पत्र भरा जा रहा है।
- परीक्षा आवेदन पत्र आनलाइन भरे जाने की अन्तिम तिथि दिनांक 31/05/2013 निर्धारित है।
- आनलाइन परीक्षा आवेदन पत्र भरते समय वेबसाइट पर मुद्रित दिशा-निर्देश का पूर्णतः पालन करें तथा चेकबाक्स में ‘‘मैं सहमत हूँ’’ पर क्लिक करें और आगे बढ़ें।
- हाईस्कूल प्रमाण-पत्र के अनुसार ही अपना नाम, पिता का नाम एवं माता नाम अंकित करें।
- आनलाइन परीक्षा आवेदन पत्र के समस्त * अंकित फिल्ड्स (Fields) को अवश्य भरें। बिना * अंकित फिल्डों को भरे आवेदन पत्र सबमिट (submit) नहीं होगा।
- आनलाइन भरे गये आवेदन पत्र की तीन प्रतियों में प्रिन्ट आउट निकालकर छात्र प्रति अपने पास सुरक्षित रखे साथ ही विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय की प्रति के साथ अंकपत्र/प्रमाणपत्र की प्रमाणित प्रतिलिपि संलग्न कर सम्बन्धित महाविद्यालय में जमा करें।
- परीक्षार्थी स्वयं की पासपोर्ट आकार की फोटो तथा स्वयं के हस्ताक्षर की jpeg या jpg प्रारूप में अंकित 100 KB साइज स्कैन की गयी फाइल को सुरक्षित रखें। आनलाइन फार्म भरने में इनकी आवश्यकता होगी।
- परीक्षार्थी आनलाइन परीक्षा आवेदन पत्र सबमिट (submit) करने से पहले दी गयी जानकारी को जितनी बार चाहें संशोधित कर सकतें है, लेकिन सबमिट (submit) होने के पश्चात् किसी भी प्रकार का संशोधन नहीं किया जा सकेगा।
- किसी भी तकनिकी असुविधा के लिए परीक्षार्थी कार्यालय अवधि में प्रातः 10.00 से सायं 6.00 के मध्य हेल्पलाइन नं0 0522-4150500 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
- परीक्षार्थी द्वारा भरे गये आनलाइन परीक्षा आवेदन पत्र में कोई त्रुटि होने पर उसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी परीक्षार्थी की होगी।
- आनलाइन आवेदन पत्र भरने की अन्तिम तिथि के पश्चात् आनलाइन आवेदन पत्र विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर नहीं खुलेगा। अतः अन्तिम तिथि के पूर्व ही आनलाइन आवेदन पत्र भर लें और महाविद्यालय में बिन्दु संख्या- 05 के आलोक मे जमा कर दें।
|